Sunday, October 05, 2008

अपनी फ़ितरत वो कब बदलता है
साँप जो आस्तीं में पलता है

दिल में अरमान जो मचलता है
शेर बन कर ग़ज़ल में ढलता है

मुझको अपने वजूद का एहसास
इक छ्लावा-सा बन के छलता है

जब जुनूँ हद से गुज़र जाये तो
आगही का चराग़ जलता है

उसको मत रहनुमा समझ लेना
दो क़दम ही जो साथ चलता है

वो है मौजूद मेरी नस—नस में
जैसे सीने में दर्द पलता है

रिन्द ‘गौतम’! उसे नहीं कहते
पी के थोड़ी-सी जो उछलता है.

Tuesday, October 07, 2008 7:14:25 PM (India Standard Time, UTC+05:30)
do u think that people will believe that it is your own creation???

Nope

it is not urs own Mr. Gautam!

phir bhi
रिन्द ‘गौतम’! उसे नहीं कहते
पी के थोड़ी-सी जो उछलता है.

ye sher good hai.
Avinash
Name
E-mail
(will show your gravatar icon)
Home page

Comment (HTML not allowed)  

Enter the code shown (prevents robots):

Live Comment Preview
Search
Navigation
On this page....
Archives
<November 2008>
SunMonTueWedThuFriSat
2627282930311
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30123456
Aggregate Me!
Feed your aggregator (RSS 2.0)
Categories
Blogroll
Contact me
Send mail to the author(s) E-mail
Themes
Pick a theme:
Administration