Wednesday, October 15, 2008

एक दाह संस्कार में अजीब घटना देखी गई। स्त्री के शव के पीछे रोता हुआ पति, पीछे एक कुत्ता और उसके पीछे सैकड़ों आदमियों की लम्बी लाइन।

एक आदमी ने उत्सुकतावश रोते हुए आदमी से कहा, भाई क्या हुआ ये लोग इस तरह लाइन में क्यों चल रहे हैं?

पति- मेरी पत्नी का देहांत कुत्ते के काटने से हुआ। लोगों की लाइन एक बार कुत्ते को अपने-अपने घर ले जाने के लिए लगी है।

----------------------------------------------------

पति (पत्नी से)- हम किसी बात पर सहमत नहीं हो सकते क्या ?

पत्नी (पति से)- हो सकते हैं। इसी बात पर कि हम दोनों किसी बात पर सहमत नहीं हो सकते।

----------------------------------------------------

पत्नी (गुस्से में)- आज तक तुमने अपनी जिंदगी में किया ही क्या हैं?

पति (गर्व से)- मैंने अपना जीवन खुद बनाया है।

पत्नी- लो, और मैं हूं कि अब तक ईश्वर को दोष दे रही थी।

----------------------------------------------------

थप्पड़ मारने पर नाराज पत्नी को पति बोला- आदमी उसे मारता है जिसे वो प्यार करता है।

पत्नी ने पति को दो थप्पड़ मारे और कहा- आप क्या समझते हैं कि मैं आपसे प्यार नही करती।

----------------------------------------------------

पत्नी (पति से): हाय! मेरे तो करम फूट गए, जो तुम्हारे पल्ले बंधी वर्ना मुझे तो एक से बढ़कर एक योग्य वर मिल रहे थे।

पति (दुखी होकर): हां वह सचमुच योग्य थे, जो तुम्हारे फंदे में फंसने से बच गए।

Wednesday, October 15, 2008 10:14:57 PM (India Standard Time, UTC+05:30)

चमन लाल- डॉक्टर साहब, मैंने चाबी निगल ली।

डॉक्टर- कब?

चमन लाल- सर, करीब तीन महीने पहले।

डॉक्टर- तुम अब तक क्या कर रहे थे?

चमन लाल- में डुप्लीकेट चाबी इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन अब वो भी खो गई है।

----------------------------------------------------

परसों रात तुम कहां थी, वकील ने युवती से पूछा।

युवती- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां में खाना खाने गई थी।

और कल रात? वकील ने दूसरा सवाल पूछा।

एक दूसरे पड़ोसी के साथ।

और आज का तुम्हारा क्या कार्यक्रम है? वकील ने धीरे से पूछा।

ऑब्जेक्शन मी लॉर्ड दूसरा वकील चिल्लाया, यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है।

----------------------------------------------------
संता (बंता से)- इतने खिलाड़ी क्यों फुटबॉल को लात मार रहे हैं?

बंता (संता से)- गोल करने के लिए।

संता- लेकिन बॉल तो पहले से ही गोल है और कितना गोल करेंगे।

----------------------------------------------------

टीचर (राम से)- तुम मेरी कक्षा में सो नहीं सकते।

राम (टीचर से)- सर, सो तो सकता हूं अगर आप जोर से ना बोलें।

----------------------------------------------------
रमेश (बेटे से)- अगर मेरे नदी में तैरने तक तुम एक ही जगह बैठै रहे, तो मैं वापस आकर तुम्हें 10 रुपये दूंगा।

बेटा (रमेश से)- और अगर आप वापस नहीं आ पाए, तो मैं पैसे मम्मी से ले लूं?

Wednesday, October 15, 2008 10:12:53 PM (India Standard Time, UTC+05:30)
 Monday, August 18, 2008

एक नवोदित फिल्म अभिनेत्री एक फिल्म निर्माता द्वारा उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। उसने रोते-रोते पुलिस इंस्पेक्टर को बताया - अमुक निर्माता बहुत नीच आदमी है। कल रात उसने मुझे अपने घर बुलाया और मेरा शारीरिक शोषण किया।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बीच में ही टोका - तो आपने उसी वक्त शोर क्यों नहीं मचाया ?

अभिनेत्री ने सुबकते हुए कहा - उस वक्त मुझे पता नहीं था कि वह इतना नीच आदमी है।

पुलिस इंस्पेक्टर ने आगे पूछा - तो फिर यह आपको कब पता चला ?

- यह तो मुझे तब पता चला जब सुबह उसने बिना कोई कोई साइनिंग एमाउंट दिए मुझे चलता कर दिया .......

Monday, August 18, 2008 8:29:18 AM (India Standard Time, UTC+05:30)
 Sunday, July 27, 2008

संता और बंता एक होटल में खाना खाने गये। संता ने आर्डर दिया और बैरे ने उन्हें खाना लाकर दिया। जैसे ही बैरे ने बंता को देखा वह आ6चर्य से बोला - अरे बंताजी आप । फिर वह होटल में मौजूद अन्य लोगों से बोला - अरे देखो आज हमारे होटल में बंताजी खाना खाने आये हैं। होटल का मैनेजर भी बंता को देखकर बहुत खुश हुआ और उसने बंता से हाथ मिलाया। -तुम तो काफी मशहूर हो । संता ने खाना खाते खाते बंता के कान में फुसफुसाया। - मैं दुनिया का सबसे प्रसिद्ध आदमी हूं। बंता ने बताया । - नहीं यार । अब इतने भी मत बनो । ये कुछ लोग तुम्हें जानते हैं इसका मतलब यह नहीं कि तुम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति हो। संता ने कहा । - हां ये सच है। तुम सिर्फ नाम बताओ । ऐसा कौन है जो मुझे नहीं जानता हो। बंता ने जवाब दिया। - अच्छा । मैं दस हजार की शर्त लगाता हूं कि मुख्यमंत्री तुम्हें नहीं जानता होगा । संता ने कहा । - ठीक है चलो । बंता ने कहा और अगले ही दिन वे राजधानी पहुंच गये। वहां पहुंचने पर संता ने देखा कि मुख्यमंत्री ने बंता को देखते ही पहचान लिया और गले लगाया। फिर दो दिन मुख्यमंत्री के घर मेहमाननवाजी करने के बाद वे घर लौट आये। - मैंने कहा था न कि मैं दुनिया का सबसे प्रसिद्ध आदमी हूं। अब तो मानते हो। - नहीं । हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री तुम्हें बिलकुल नहीं जानता होगा । अगर वह जानता हो तो मैं दुगने पैसे दूंगा। अगले ही दिन वे दिल्ली में थे। प्रधानमंत्री बड़ी बेतकल्लुफी से बंता से मिले । बोले - -कहां रहते हो बंता यार । तुम्हें देखे हुये तो जमाना बीत गया। फिर तीन दिनों तक प्रधानमंत्री के साथ गोल्फ खेलकर वे घर लौट आये। संता हैरान था पर हार मानने को तैयार नहीं था। - मैं एक एक लाख रूपये देने को तैयार हूं अगर अमिताभ बच्चन तुम्हें पहचान ले तो। - ठीक है । जैसी तुम्हारी मर्जी । अगले दिन वे मुम्बई में अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। बंता ने संता से बाहर लॉन में खड़े रहने को कहा और खुद अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद संता ने देखा कि अमिताभ बच्चन और बंता बाहों में बाहें डाले बालकनी में आ रहे हैं। बंता ने संता की ओर देखा और हाथ हिलाया। इसके बाद संता बेहोश होकर गिर पड़ा। बंता दौड़कर नीचे आया और पानी के छींटे देकर संता को होश में लाने की कोशिश करने लगा।  - संता, संता तुम्हें क्या हुआ ? उठो। संता ने धीरे से आंखें खोलीं और कहा - बंता तुम सचमुच दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आदमी हो। - मैंने तुमसे कहा था न पर तुम ही नहीं मानते थे। खैर ये बताओ कि जब मैं तुम्हें मुख्यमंत्री के घर ले गया तब तुम बेहोश नहीं हुये, प्रधानमंत्री के घर ले गया तब तुम्हें कुछ नहीं हुआ फिर अब ऐसा क्या हुआ कि तुम गिर पड़े। संता ने धीरे से बताया - जब तुम ऊपर अमिताभ बच्चन के साथ बालकनी में खड़े थे तो एक आदमी जो मेरे बगल में खड़ा था उसने मुझसे क्या कहा जानते हो ? क्या कहा ? - बंता ने पूछा उसने कहा - संता ने बताया - वह कौन है जो बंता जी के साथ ऊपर बालकनी में खड़ा है।

Sunday, July 27, 2008 10:38:05 AM (India Standard Time, UTC+05:30)

एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा झल रही थी। एक राहगीर उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गया। उसने पास जाकर कहा - बहन जी, अब तो यह मर गया है । अब इस पर पंखा झलने से क्या फायदा ?

औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा - मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए, औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती .....

Sunday, July 27, 2008 10:31:56 AM (India Standard Time, UTC+05:30)

एक फिल्म अभिनेता पत्नी को अपनी फिल्म दिखाने ले गया। पत्नी ने जब देखा कि उसका पति हीरोइन के साथ बड़े जोर-शोर से रोमांस कर रहा है तो उससे रहा नहीं गया। पति से बोली - तुम मुझे तो कभी इस तरह प्यार नहीं करते, इसे क्यों कर रहे हो ?

अभिनेता बोला - इसे प्यार करने के मुझे पचास लाख मिले हैं ........

Sunday, July 27, 2008 10:29:24 AM (India Standard Time, UTC+05:30)
Search
Navigation
On this page....
Archives
<January 2009>
SunMonTueWedThuFriSat
28293031123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
1234567
Aggregate Me!
Feed your aggregator (RSS 2.0)
Categories
Blogroll
Contact me
Send mail to the author(s) E-mail
Themes
Pick a theme:
Administration